Skip to main content

Nagpur: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए भारत बचाओ महारथ यात्रा” छत्तीसगढ़ प्रान्त के भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, में सभा आयोजित कर महाराष्ट्र प्रान्त कि सीमा में प्रवेश कर सकोली, भंडारा होते हुए नागपुर पहुंची। नागपुर के श्री राम गृह में विभिन्न संगठनों संस्थाओं और नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रनिर्माण संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके, यात्रा के संयोजक मेजर जनरल एसपी सिन्हा, सह संयोजक कर्नल टीपीएस त्यागी, हिंदुभूषण श्यामजी महाराज, विजय यादव, विवेकानंद आदि का माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसके बाद राष्ट्रनिर्माण संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके जी ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया और झारखंड के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने स्थानीय चुनाव के लिए दो बच्चे का कानून लागू करवाया। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को हार्दिक धन्यावाद दिया। जिन्होंने उत्तराखंड में ध्रर्मान्तरण पर बेन लगाकर कानून पारित किया। चव्हाणके जी ने नागपुर की जनता से भी सीएम त्रिवेन्द्र रावत को धन्यावाद करने की अपील की।

Leave a Reply