"गौ संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक संवेदनशील और सशक्त भारत का निर्माण।"
निराश्रित एवं घायल गायों का रेस्क्यू,सुरक्षित एवं स्वच्छ गौशाला संचालन,हरा चारा एवं पौष्टिक आहार व्यवस्था,नियमित पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण एवं बछड़ों एवं बीमार पशुओं की विशेष देखभाल.
प्रस्तावित सुविधाएँ- गौशाला शेड, चारा भंडारण केंद्र, पशु चिकित्सालय,पानी की टंकियाँ एवं स्वचालित पेयजल व्यवस्था,बछड़ा एवं बीमार पशु देखभाल क्षेत्र निर्माण।
राष्ट्र निर्माण की गौ सेवा एवं संरक्षण परियोजना के माध्यम से हम उन्हें सुरक्षित आश्रय, पौष्टिक आहार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
आपका छोटा सा योगदान भी एक गौमाता के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। आइए, गौ संरक्षण और सेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और करुणा, संस्कृति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करें।
"एक गौमाता को भोजन, उपचार और सुरक्षित आश्रय देने में हमारा साथ दें। आपका सहयोग गौ सेवा के इस पावन अभियान को आगे बढ़ाने की शक्ति है। आज ही योगदान करें।"