Skip to main content

राष्ट्र निर्माण न्यास एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य भारतवर्ष को विश्व पटल पर एक ऐसे राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है जो सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विश्व का नेतृत्व कर सके, विश्व गुरु की भूमिका निभा सके। राष्ट्र निर्माण संगठन अपने सभी अभियानों को सुप्रचार, संस्कार, सामर्थ्य और स्वाभिमान के चार सूत्रों में पिरोकर राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार  हेतु आधारभूमि तैयार करने में प्रयत्नशील है  ताकि एक स्वस्थ और सबल राष्ट्र की पुनर्स्थापना हो सके।

बता दे कि राष्ट्र निर्माण संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश चव्हाणके जी के द्वारा संस्कार केंद्र की मुहिम को शुरु किया है। श्रीमान सुरेश चव्हाणके जी ने संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया। बच्चों को समयपर संस्कारित करना अत्यंत आवश्यक है इसीलिए संस्कार केंद्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने संस्कारों की नीव रखना है।

Leave a Reply