Skip to main content

राम राज्य युवा यात्रा 12 दिन खेड़ले झुंगे गांव से आगे बढ़ने से पहले राम पादूकाओं का पूजन हुआ और एक स्थानीय राम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गई। आगे बढ़ते हुए यात्रा सबसे पहले सोमथाने गांव पहुंची यहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यात्रा का अगला पड़ाव चासनळी गांव था। इस गांव के लोगों की मान्यता मृग्वेद महादेव मंदिर के अनुसार ही है यहां के लोग मानते हैं कि भगवान श्री राम ने मारीच का वध यहां किया था। श्री राम ने यहां पर अपने हाथों से शिवलिंग बनाकर मंदिर की स्थापना की थी। ऐसी मान्यता भी लोगों में है। यहां भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्री राम राज्य युवा यात्रा का अगला पडाव गांव धामोरी था। यहां भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राम भक्तों ने पादुकाओं के दर्शन किए उनका पूजन किया और स्वागत व सत्कार किया।

Leave a Reply