Skip to main content

हर वर्ष की भांति 2023 में भी राष्ट्र निर्माण संस्था के संस्थापक और सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री सुरेश चव्हाणके जी ने राष्ट्र निर्माण संस्था के बैनर तले फुटपाथ पर बेसहारा,लाचार लोगों को कंबल वितरण किया। जो इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है उनका सहारा बने।

 

हर साल राष्ट्र निर्माण संस्था देश के कोने कोने में फुटपाथ पर सो रहे हैं बेसहारा लोगों का सहारा बनती हैं। साथ ही लोगों से भी यह अपील भी की जाती हैं कि आप भी जहां कहीं रहे अपने आसपास के लोगों की मदद करें। क्योंकि कहीं ना कहीं उनकी आंखें टकटकी लगाकर किसी सहारा देने वाले का इंतजार करती रहती है

 

बता दें कि सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के द्वारा 6 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक विवेकानंद दीक्षित,  अमित चौहान रहे। इस कार्यक्रम में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को सुरेश चव्हाणके के बड़े पुत्र प्रदोष चव्हाणके के द्वारा कम्बल वितरित किए गए। साथ ही प्रोग्राम में उपस्थित लोगों की जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। इस कार्यक्रम में लगभग तीन सौ लोगों उपस्थित रहें।

इसी कड़ी में राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट की ओर से दिल्ली में 8 जनवरी को कुछ बेसहारा लोगों को और पकिस्तान से आए हिंदु परिवारों को कम्बल और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों दिए गए।

जिसमें राष्ट्र निर्माण संस्था के संस्थापक श्री सुरेश चव्हाणके जी द्वारा कंबल वितरण किए गए।

 

Leave a Reply