Skip to main content

सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन की ओर से रामराज्य युवा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका के अशोक वाटिका से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व प्रदोष चव्हाणके ने नुवारा एलिया के गणेश मंदिर से किया, गणपति की पूजा और उनके आव्हान के साथ अशोक वाटिका में सीता मंदिर में पादुका पूजन भी हुआ। मंदिर परिसर स्थित विष्णु मंदिर और हनुमान मंदिर में भी पादुका पूजन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए जिसके बाद  यात्रा गायत्री पीठ पहुंची, यह वही स्थान है जहां मेघनाथ और रावण तपस्या किया करते थे। चौथे पड़ाव में यात्रा श्रीलंका के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर पहुंची, यह मंदिर दुनिया में आस्था का बड़ा केंद्र भी माना जाता है।

Leave a Reply