Skip to main content

कोरोना के फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए सुदर्शन राहत कोष और इद्र परस्त संजीवनी संगठन के द्वारा भी हर तरह से लोगों की मदद की जा रही है। अशोकनगर में सुदर्शन राहत कोष के द्वारा गरीब लोगों के बीच मास्क वितरित किए और लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील भी की।

राष्ट्र निर्माण संगठन के केद्रीय प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सुदर्शन राहत कोष ने  दो हजार मास्क वितरित किए हैं। उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, यहां के विभिन्न आश्रय गृहों में रहने वाले लोगों को मास्क बांटे। संजीव अरोड़ा जी ने कहा की आज देश कोरोना से जंग लड़ रहा हैं इसको लेकर इद्र परस्त संजीवनी संगठन और  राष्ट्र निर्माण संगठन ने ऐसे लोगों को जों जरूरतमंद हैं उनको मास्क और सैनिटाइजर बाटे है.

 

 

Leave a Reply