Skip to main content

Nirsa: 18 फरवरी को जम्मू से शुरू हुई 70 दिवसीय “भारत बचाओ महा रथयात्रा” गोला, बोकारो, धनबाद, होते हुए निरसा पहुंची। नगर भ्रमण के बाद यात्रा निरसा शहर के आज़ाद दुर्गा मंदिर जामताड़ा रोड पहुंची। जहां पर जिला संयोजक भारत स्वाभिमान के मंजीत सिंह और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रनिर्माण संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके, यात्रा के संयोजक मेजर जनरल एसपी सिन्हा, सह संयोजक कर्नल टीपीएस त्यागी, हिंदुभूषण श्यामजी महाराज, विजय यादव, विवेकानंद आदि का माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गा मंदिर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री विश्वनाथ पांडेय ने कहा कि जनसँख्या नियंत्रण कानून के अभियान में वो पूरी तरह से राष्ट्रनिर्माण संगठन के साथ हैं।उन्होंने कहा कि जनसँख्या पर नियंत्रण किये बिना देश की प्रगति नहीं हो सकती। वहीं राष्ट्रनिर्माण के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके ने अनियंत्रित जन्मदर और अवैध घुसपैठ के कारण देश मे उत्पन्न जनसँख्या असंतुलन को देश की सम्प्रभुता के लिए अत्यंत खतरनाक और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस असंतुलन के कारण कई राज्यों में कभी बहुसंख्यक रहे हिन्दू अल्पसंख्यक हो चुके हैं। जहां जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हुए हैं वहां विभाजनकारी तत्व मज़बूत हुए हैं और देश को बांटने की कोशिशें की हैं।

Leave a Reply